महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंची स्पेशल 'कांदा एक्सप्रेस ट्रेन', ₹35/किलो मिलेगी प्याज़
महाराष्ट्र के लासलगांव रेलवे स्टेशन से स्पेशल रैक में सैकड़ों टन प्याज़ लेकर 'कांदा एक्सप्रेस ट्रेन' रविवार देर रात दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेन करीब 1600 टन प्याज़ लेकर आई है। बकौल रिपोर्ट, दिल्ली में एनसीसीएफ, एनएएफईडी और मोबाइल वैन के माध्यम से ₹35/किलोग्राम के भाव पर आम लोगों को प्याज़ मुहैया कराई जाएगी।