महाराष्ट्र सीएम के सांसद बेटे ने मीडिया से बातचीत में 72 सेकेंड में 31 बार बोला 'जो है'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए 72 सेकेंड में 31 बार 'जो है' बोलने का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने विपक्ष को लेकर कहा, "संविधान के नाम पर जो है यहां (संसद) पर चुनकर आए हैं...लोगों को दिशाभूल कर जो है...भ्रमित कर जो है...इन्हें कुछ ज़्यादा सीटें मिली हैं।"