महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 16 सितंबर से बदलकर 18 सितंबर करने का किया एलान
महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी को 16-सितंबर से शिफ्ट करके 18-सितंबर करने का एलान किया है। दरअसल, 17-सितंबर को अनंत चतुर्दशी है जो गणेश पूजा का आखिरी दिन है ऐसे में व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुस्लिम समुदाय ने 18-सितंबर को ईद का जुलूस निकालने का फैसला किया है।