महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव को घोषित किया 'राज्य महोत्सव'

महाराष्ट्र सरकार ने गणेशोत्सव त्योहार को महाराष्ट्र का राज्य महोत्सव घोषित किया है। इसे लेकर सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने कहा, "गणेशोत्सव महाराष्ट्र की सामूहिक विरासत का प्रतीक है।" गौरतलब है कि गणेशोत्सव की शुरुआत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने 1893 में की थी। इस त्योहार की पृष्ठभूमि सामाजिक, राष्ट्रीय, स्वतंत्रता, स्वाभिमान और स्वभाषा से जुड़ी है।

Load More