महाराष्ट्र सरकार ने निजी क्षेत्र में काम के समय को 10 घंटे करने की दी मंज़ूरी
महाराष्ट्र सरकार ने निजी क्षेत्र में काम के समय को 9 घंटे से बढ़ाकर 10-घंटे करने से जुड़े संशोधन को मंज़ूरी दी है। इसके तहत कंपनियों में काम का समय 9 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे और दुकानों में 9 घंटे से बढ़ाकर 10 घंटे किया गया है। कंपनियों में ओवरटाइम की सीमा 115-घंटे से बढ़ाकर 144 घंटे/तिमाही की जाएगी।