महाराष्ट्र सरकार ने पेश किया बजट, मुंबई रीजन में घटीं पेट्रोल व डीज़ल की कीमतें
महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को अपना बजट पेश किया जिसमें मुंबई क्षेत्र में पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में कटौती की गई है। मुंबई रीजन में पेट्रोल 65 पैसे/लीटर और डीज़ल की कीमत ₹2/लीटर घटी है। वहीं, सरकार ने राज्य की महिलाओं को ₹1500/माह की आर्थिक मदद और पात्र परिवारों को सालाना 3 मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर देने की घोषणा की है।