महाराष्ट्र सरकार ने मस्क की स्टारलिंक संग की साझेदारी, ऐसा करने वाला बना देश का पहला राज्य
महाराष्ट्र सरकार ने सैटेलाइट-बेस्ड इंटरनेट सेवाएं स्थापित करने के लिए अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक संग साझेदारी की घोषणा की है। साथ ही महाराष्ट्र ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स्टारलिंक के साथ आशय पत्र यानी एक लेटर ऑफ इंटेंट भी साइन किया गया है।