महारत्न बनने के बाद 2% से अधिक तक उछल गए HAL के शेयर्स
दिग्गज एयरोस्पेस और डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के महारत्न बनने के बाद कंपनी के शेयरों में 2% से अधिक तक उछाल देखने को मिली है। दिन के आखिर में यह 1.2% की बढ़त के साथ ₹4,500 के भाव पर बंद हुआ है। गौरतलब है कि एचएएल को भारत की 14वीं महारत्न कंपनी होने का दर्जा मिला है।