महिला PCS अफसर को यूपी में रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गया गिरफ्तार
मथुरा (यूपी) की डीपीआरओ (पीसीएस अधिकारी) किरण चौधरी को विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को ₹70,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की एक महिला अफसर ही फरियादी बनकर किरण चौधरी के घर पहुंची थी। वहीं, टीम ने उनके घर से कुछ फाइलें व मोबाइल ज़ब्त किया है और डीपीआरओ को लखनऊ ले जाया जा रहा है।