महिला T20 में राजस्थान में 4 रन पर ऑल आउट हो गई पूरी टीम, 10 खिलाड़ी शून्य पर हुए आउट
राजस्थान में राज्य स्तर पर हुए महिला T20 मुकाबले में सीकर के खिलाफ सिरोही की टीम 4 रन पर ऑल-आउट हो गई जिसमें टीम के 10 बल्लेबाज़ शून्य पर आउट हुए। नौवें नंबर पर बल्लेबाज़ी करने उतरी निकिता कुमारी ने 2 रन बनाए और 2 रन वाइड से मिले। सीकर की टीम ने 2 गेंद में यह मैच जीत लिया।