महिला T20 विश्व कप 2024 के विजेता और उप-विजेता को मिली कितनी पुरस्कार राशि?
महिला टी20 विश्व कप 2024 के विजेता न्यूज़ीलैंड को $2.34 मिलियन (₹19.6 करोड़) की पुरस्कार राशि मिली है। ग्रुप स्टेज के 3 मैच जीतने पर उसे $93,462 (₹78.5 लाख) भी मिले हैं। उप-विजेता बनने पर दक्षिण अफ्रीका को $1.17 मिलियन (₹9.8 करोड़) की पुरस्कार राशि और 3 ग्रुप स्टेज मैच जीतने के लिए उसे $93,462 (₹78.5 लाख) मिले हैं।