महिला T20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकता है भारत?
भारत महिला टी20 विश्व कप-2024 के ग्रुप-ए में 4-अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया को हरा दे और न्यूज़ीलैंड को पाकिस्तान हरा दे तो भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। भारत अगर ऑस्ट्रेलिया से हार जाए और न्यूज़ीलैंड को पाकिस्तान हरा दे तो भारत, पाकिस्तान और न्यूज़ीलैंड में से बेहतर नेट रन-रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।