महिला T20 विश्व कप का संशोधित शेड्यूल हुआ जारी, 6 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाक
आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। यूएई के शारजाह में 3 अक्टूबर से टूर्नामेंट शुरू होगा और 20 अक्टूबर को दुबई में फाइनल खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ है जबकि वह 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा। टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले जाएंगे।