महिला अफसर के यौन शोषण के केस में मथुरा राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अफसर सस्पेंड
एक महिला अधिकारी के यौन शोषण के केस में राज्य कर विभाग, मथुरा (यूपी) में तैनात डिप्टी कमिश्नर कमलेश कुमार पांडेय समेत सात अधिकारियों को मंगलवार को सस्पेंड कर दिया गया। निलंबित 6 अन्य अधिकारी उस जांच समिति के सदस्य थे जिन्हें इस मामले की जांच की ज़िम्मेदारी मिली थी लेकिन उन पर अधिकारी का बचाव करने का आरोप है।