महिला एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारत को मिली हार; चीन ने 4-1 से हराकर जीता खिताब
महिला एशिया कप हॉकी-2025 के फाइनल में भारत को चीन के खिलाफ 4-1 की हार का सामना करना पड़ा है। मैच की शुरुआत में कप्तान नवनीत कौर ने एक गोल किया इसके बाद चीन ने लगातार 4 गोल दागते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, चीन ने अगले साल होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वॉलीफाई कर लिया।