महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने जीत से किया आगाज़; थाईलैंड को 11-0 दी पटखनी

महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने शुक्रवार को जीत से आगाज़ करते हुए थाईलैंड को 11-0 से हराया। उदिता दुहान और ब्यूटी डुंग डुंग ने 2-2 गोल किए जबकि मुमताज खान, संगीता कुमारी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, थौदाम सुमन देवी, शर्मिला देवी और रुताजा पिसल ने 1-1 गोल दागा। भारत ने हाफ टाइम तक 5-0 की बढ़त बना ली थी।

Load More