महिला एशिया कप हॉकी में भारत ने दूसरी जीत की दर्ज; सिंगापुर को 12-0 दी मात
महिला एशिया कप हॉकी में भारतीय टीम ने सिंगापुर को 12-0 से मात दी है। नवनीत कौर और मुमताज़ खान ने हैट्रिक गोल दागे जबकि नेहा गोयल ने 2 गोल किए। लालरेम्सियामी, शर्मिला देवी, उदिता और रुतुजा पिसल ने 1-1 गोल किए। इससे पहले भारत ने थाईलैंड को 11-0 से हराया था और जापान से 2-2 से ड्रॉ खेला था।