महिला को आपत्तिजनक मेसेज भेजने वाले रैपिडो चालक को गुरुग्राम में पति ने सिखाया सबक
गुरुग्राम (हरियाणा) में महिला को 'फ्लैट का नंबर दो' जैसे आपत्तिजनक मेसेज भेजने वाले रैपिडो बाइक चालक को उसके पति ने सबक सिखाया है और वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। महिला के पति ने वीडियो में कहा, "मैंने इसका इलाज कर दिया है।" वीडियो में रैपिडो चालक हाथ जोड़कर माफी मांगता और रोता दिख रहा है।