महिला को डायन बताकर राजस्थान में गर्म सलाखों से दागा गया, बाल काटकर मुंह भी किया गया काला
बूंदी (राजस्थान) में झाड़-फूंक करने वाले एक शख्स द्वारा कुछ लोगों संग मिलकर एक बुज़ुर्ग महिला को डायन बताते हुए उसे गर्म सलाखों से दागे जाने और बाल काटकर उसका मुंह काला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, पेट में दर्द होने को लेकर महिला झाड़-फूंक कराने गई थी।