महिला के बेटी संग वीडियो पर मेटा ने यूज़र्स को 'बच्ची कौन है' सर्च करने का दिया सुझाव, छिड़ा विवाद
अमेरिकी महिला केली द्वारा फेसबुक पर बेटी संग पोस्ट किए गए वीडियो पर मेटा AI ने यूज़र्स को 'बच्ची कौन है?' सर्च करने का सुझाव दिया जिसपर विवाद छिड़ गया है। बकौल महिला, एआई ने उसकी नाबालिग बेटी के जन्मदिन, लोकेशन और यहां तक की डिलीट कर दी गई फोटो ढूंढ ली। यूज़र्स ने इसे 'डरावना और चिंताजनक' बताया है।