महिला के मोबाइल कवर में सजावट के तौर पर दिखीं ज़िंदा चींटियां, PETA ने दी प्रतिक्रिया
एक महिला का वीडियो सामने आया है जिसमें उसके मोबाइल के पारदर्शी कवर के अंदर 'सजावट के तौर पर ज़िंदा चीटियां' दिखाई दे रही हैं। वीडियो पर पेटा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "अगर ये चींटियां असली हैं तो हम बेहद परेशान हैं। कृपया चीटियों को कवर से बाहर रखें।" वहीं, कई यूज़र्स ने महिला की आलोचना की है।