महिला के राइड कैंसल करने के बाद कोलकाता में ड्राइवर ने 17 बार किया कॉल, भेजे अश्लील वीडियो
कोलकाता में एक महिला डॉक्टर ने एक बाइक टैक्सी ड्राइवर पर वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि रात में महिला के राइड कैंसल करने के बाद आरोपी ने उसे कम-से-कम 17 बार कॉल किया और धमकी भी दी। डॉक्टर द्वारा शिकायत दर्ज कराने के कुछ घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।