महिला की हत्या का दोषी पाया गया स्क्रिप्ट राइटर पति और ऐक्ट्रेस प्रेमिका, नाखून में मिले थे बाल
फतेहपुर (यूपी) में 5 साल पहले हुई एक महिला की हत्या में कोर्ट ने स्क्रिप्ट राइटर पति और उसकी प्रेमिका भोजपुरी अभिनेत्री को दोषी करार दिया है। मामले में 6 नवंबर को सज़ा सुनाई जाएगी। महिला ने बचाव में हाथ-पैर चलाए थे और इस दौरान नेहा के बाल उसके नाखून में फंस गए थे जिसकी डीएनए रिपोर्ट में पुष्टि हुई।