महिला की हत्या कर ट्रेनों में शव के टुकड़े रखने वाला आरोपी एमपी से हुआ गिरफ्तार
उज्जैन (एमपी) में रेप में नाकाम रहने पर एक महिला की हत्या कर शव के टुकड़े अलग-अलग यात्री ट्रेनों में रखने के आरोप में जीआरपी ने रविवार को एक 60 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया। जीआरपी के मुताबिक, महिला के शव के 2 टुकड़े इंदौर में एक ट्रेन में व उसके दोनों हाथ-पैर ऋषिकेश में एक ट्रेन में मिले थे।