महिला की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रिज में रखने वाले का शादी को लेकर अक्सर होता था झगड़ा: पुलिस
पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु में महालक्ष्मी नामक महिला के शव के 59 टुकड़े कर उन्हें फ्रिज में रखने के आरोपी मुक्ति रंजन राय का उससे शादी को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। आत्महत्या करने वाले राय ने 29 वर्षीय महालक्ष्मी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। पुलिस के अनुसार, दोनों रिलेशनशिप में थे।