महिला कॉमेडियन को फॉलोअर ने भेजा गिफ्ट, ईमेल में कहा- 'आपको किस करना चाहता हूं'; केस दर्ज
मुंबई की एक महिला स्टैंडअप कॉमेडियन ने कथित तौर पर अपने एक इंस्टाग्राम फॉलोअर के खिलाफ उसे (कॉमेडियन को) स्टॉक करने को लेकर केस दर्ज कराया है। बकौल एफआईआर, फॉलोअर ने कॉमेडियन के घर पर तोहफे के तौर पर पर्स भेजा था। उसने एक ई-मेल भी भेजा जिसमें लिखा था, "आपको कसकर गले लगाना चाहता हूं...और किस करना चाहता हूं।"