महिला कमांडिंग अफसर अच्छा काम कर रही हैं: सैन्य अधिकारी के लीक हुए लेटर पर सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव पुरी के महिला अफसरों की नेतृत्व की क्षमता को लेकर लिखे लेटर के लीक होने पर कहा है कि महिला अफसर अच्छा काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "जो लेटर लीक हुआ है उसे लीक नहीं होना चाहिए था। इसको लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।"