महिला टी20 एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने 19 जुलाई से श्रीलंका में शुरू होने वाले महिला टी20 एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कप्तानी करेंगी जबकि स्मृति मंधाना को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, सजना सजीवन, ऋचा घोष, आशा शोभना, राधा यादव व अन्य खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।