भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम एक साल में सबसे ज़्यादा छक्कों का रिकॉर्ड, पाकिस्तान बहुत पीछे
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 में 179-पारियों में 110 छक्के लगाकर महिला टी20 इंटरनैशनल के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली टीम है जिसने एक साल में 100-छक्कों का आंकड़ा पार किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका 77-छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर और पाकिस्तान 63-छक्कों के साथ पांचवें स्थान पर है।