महिला टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं दीप्ति शर्मा
भारतीय स्पिनर दीप्ति शर्मा ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके साथ ही थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पछाड़ कर वह महिला टी20I क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गई हैं। दीप्ति के 145 टी20I मैचों में 166 विकेट हो गए हैं।