महिला डॉक्टर के शरीर में 150 ग्राम वीर्य मिलने की खबरें गलत हैं: कोलकाता पुलिस
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पुलिस आयुक्त विनीत कुमार गोयल ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि रेप-मर्डर पीड़िता डॉक्टर के शरीर में 150 ग्राम वीर्य पाया गया है। उन्होंने कहा, "अब अफवाहें क्यों फैलाई जा रही हैं...यह दावा गलत है कि हमने पीड़िता के परिवार को सूचित किया था कि उसने आत्महत्या की है।"