महिला डॉक्टर को मरीज़ ने आंध्र में बाल पकड़कर घसीटा; सीसीटीवी फुटेज आया सामने
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) में श्री वेंकटेश्वर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में एक मरीज़ द्वारा महिला डॉक्टर पर हमला किए जाने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि मरीज़ अचानक डॉक्टर के बाल पकड़ता है और उन्हें हॉस्पिटल बेड के स्टील फ्रेम पर ले आता है। इसके बाद वहां खड़े लोगों और अन्य डॉक्टर्स ने उनकी जान बचाई।