महिला ड्राइवर ने बुज़ुर्ग कपल को मारी टक्कर, हवा में उछलकर गिरे; भयावह वीडियो आया सामने
कीर्ति नगर (दिल्ली) में शुक्रवार को सुबह की सैर से लौट रहे बुज़ुर्ग कपल को एक महिला ड्राइवर ने कार से पीछे से टक्कर मार दी। कपल गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने आए वीडियो में दिखा कि आरोपी महिला ने कपल का हालचाल पूछा और फिर मौके से फरार हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।