महिला दिवस पर PM की पहल, एक दिन के लिए महिलाओं को सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम में महिला दिवस पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे X व इंस्टाग्राम इंस्पायरिंग महिलाओं को सौंपने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "प्लैटफॉर्म भले ही मेरा होगा लेकिन यहां उनके (महिलाओं) अनुभव, उनकी चुनौतियों व उपलब्धियों पर बात होगी। गौरतलब है, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।