महिला ने ₹1 लाख की नौकरी छोड़कर 14 महीनों में शुरू की ₹2 लाख/महीना की कमाई
बतौर टैक्स लॉयर काम करके करीब ₹1 लाख/महीना कमाने वालीं मेहर वर्मा ने एक वीडियो में बताया है कि उन्होंने बर्नआउट की वजह से अपना जमा-जमाया करियर छोड़कर फ्रीलांस करियर शुरू किया जिससे 14 महीने बाद ₹2 लाख/महीने कमा रही हैं। हालांकि, उन्होंने बताया कि सफलता का मतलब सिर्फ ज़्यादा सैलरी कमाना नहीं बल्कि समय पर अपना कंट्रोल होना है।