महिला ने ₹47,000 में किराए पर दिया कमरा, किराएदार ने उसी के नाम पर लिया ₹18 करोड़ का लोन
दिल्ली की ऊषा नामक महिला ने 2012 में अपना फ्लैट ₹47,000/माह के किराए पर दिया था। बकौल पुलिस, किराएदार सचिन ने उसी प्रॉपर्टी के किराएनामे-प्रॉपर्टी की जानकारी का गलत इस्तेमाल कर फर्ज़ी दस्तावेज से ₹18-करोड़ का लोन लिया और पैसा अलग-अलग 11 शेल कंपनियों के बीच घुमाता रहा और आखिरकार उन्हें निकाल लिया। मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है।