महिला ने 34 साल छोटे स्टूडेंट से की शादी, सास मानती है 'बड़ी बहन' और ननद 'दूसरी मां'
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, जापान की 60-वर्षीय डांसर ने तीन बार तलाक के बाद 34 साल छोटे स्टूडेंट से शादी की है। दोनों की मुलाकात डांस ग्रुप में हुई और रिश्ता गहराता गया। शुरुआत में परिवार ने विरोध किया लेकिन समय के साथ सभी मान गए। महिला को अब सास 'बड़ी बहन' और ननद 'दूसरी मां' मानती हैं।