महिला ने अबॉर्शन पिल खाने के बाद दिया बच्चे को जन्म, मौत होने पर दर्ज हुआ हत्या का केस
जॉर्जिया की एक महिला पर हत्या का केस दर्ज हुआ है क्योंकि उसने गर्भपात वाली गोलियां खाकर प्रीमेच्योर बच्चे को जन्म दिया जिसकी कुछ घंटों बाद मौत हो गई। जॉर्जिया में भ्रूण की हार्टबीट आने के बाद गर्भपात प्रतिबंधित है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला 22-24 सप्ताह की गर्भवती थी और उसने मिसोप्रोस्टोल इसलिए खाया क्योंकि वह दूसरा बच्चा नहीं चाहती थी।