महिला ने ऑटिज़्म से पीड़ित 3.5 वर्षीय बेटी की बेंगलुरु में की हत्या, किया सरेंडर

बेंगलुरु में एक 35-वर्षीय महिला ने अपनी 3.5 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। बकौल पुलिस, महिला की 2 जुड़वां बेटियां ऑटिज़्म से पीड़ित थीं जिनमें से 1 ज़्यादा प्रभावित थी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित थी इसलिए उसने उसकी हत्या की।

Load More