महिला ने किया दावा- पति को माइक्रोसॉफ्ट ने अचानक जॉब से निकाला, मैनेजर को नहीं थी भनक
एक महिला ने 'ब्लाइंड' फोरम पर दावा किया है कि उसके पति को अचानक माइक्रोसॉफ्ट से निकाल दिया गया है। उसने लिखा, "यह पूरी तरह चौंकाने वाला था...और पति के मैनेजर को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी।" गौरतलब है, इस साल की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट में 11,000-22,000 छंटनी की रिपोर्ट्स को कंपनी ने 'मनगढ़ंत' बताया था।