महिला ने कोलंबिया में एमेज़ॉन से ऑर्डर किया एयर फ्रायर, डिलीवरी बॉक्स में निकली छिपकली
कोलंबिया की एक महिला ने दावा किया है कि एमेज़ॉन पर एयर फ्रायर ऑर्डर करने पर उसे डिलीवरी बॉक्स में छिपकली मिली। महिला ने X पर कहा, "पता नहीं ये एमेज़ॉन वालों की गलती थी या कुरियर वालों की (लेकिन) एमेज़ॉन इसकी ज़िम्मेदारी नहीं लेना चाहता...परिस्थिति बहुत गंभीर है क्योंकि इससे कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।"