महिला ने गलती से कचरे में फेंकी 'खज़ाने की चाबी', पूर्व प्रेमी को हुआ ₹6000 करोड़ का नुकसान
वेल्स में 2009 में एक शख्स द्वारा खरीदे गए 8,000 बिटकॉइन के पासकोड वाली हार्ड ड्राइव उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड ने 9-10 साल पहले गलती से कचरे में फेंक दी थी। उन बिटकॉइन्स की मौजूदा कीमत ₹6,000 करोड़ है। अब शख्स हार्ड ड्राइव को एक लैंडफिल में ढूंढने के हक के लिए न्यूपोर्ट सिटी काउंसिल संग विवाद में उलझा हुआ है।