महिला ने चीन में ऑनलाइन मंगवाया खाना, डिलिवरी बॉय से हो गया प्यार... कुछ महीने में कर ली शादी!

चीन में एक अमेरिकी महिला को लियू नामक डिलीवरी बॉय से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली है। महिला ने नवंबर-2024 में खाना ऑर्डर किया था और डिलीवरी करने पहुंचे लियू ने टूटी-फूटी इंग्लिश में 'आई लव यू' कहा। इसके बाद महिला लियू को इंग्लिश जबकि लियू उसे चाइनीज़ सिखाने लगा और धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया।

Load More