महिला ने पकड़ ली मुस्लिम बुज़ुर्ग की दाढ़ी, 1 मिनट तक खींचती रही; 3 पुलिसवालों ने छुड़वाई
बुलंदशहर (यूपी) में शुक्रवार को पुलिस मध्यस्थता केंद्र के बाहर पति-पत्नी के विवाद में पति की बहन ने पत्नी के बुज़ुर्ग पिता की दाढ़ी पकड़कर करीब एक मिनट तक खींची जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल है। महिला ने घूरने का आरोप लगाया तो बुज़ुर्ग ने कहा, "ये लोग बदमाश हैं।" मौके पर मौजूद तीन पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर बुज़ुर्ग को छुड़ाया।