महिला ने पड़ोसन को यूपी में घर बुलाकर पति से करवाया रेप, वीडियो बनाकर किया शेयर
जौनपुर (उत्तर प्रदेश) में एक महिला का उसके पड़ोसी द्वारा रेप किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला के पड़ोसी की पत्नी ने उसे घर बुलाकर अपने पति से रेप करवाया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया है।