महिला ने फ्लाइट में डांस करते हुए बनाई रील; यूज़र बोला- इसे भी ट्रेन समझ लिया है
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला फ्लाइट में डांस करते हुए रील बना रही है। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा, "इसे भी ट्रेन समझ लिया है, अच्छा हुआ कि इसने डांस के बाद लोगों से पैसे नहीं मांगे।" वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो वाला वायरस यहां भी पहुंच गया।"