महिला ने बेंगलुरु की बिल्डिंग में बिगाड़ी बच्चों की ओणम पर बनाई रंगोली, लोगों ने की आलोचना
बेंगलुरु के मोनार्क सेरेनिटी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में ओणम पर बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली को बिगाड़ती एक महिला का वीडियो सामने आया है। महिला ने इस हरकत का बचाव करते हुए संविधान का हवाला दिया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने X पर लिखा, "खोखले ऐक्टिविस्टों से संविधान...को बचाने के लिए राष्ट्रवादियों को साथ आना होगा।"