महिला ने बताई KG क्लास के अपने बच्चे की फीस, यूज़र बोले- ये पढ़ा रहे हैं या मंगल पर भेज रहे हैं?
एक महिला ने ऑनलाइन अपने बच्चे की KG क्लास की फीस रसीद शेयर की जिसे देखकर लोग चौंक गए। केवल ट्यूशन फीस ही करीब ₹2.25-लाख है जिसमें यूनिफॉर्म और ट्रांसपोर्ट जैसे खर्च शामिल नहीं हैं। यूज़र्स ने इसे मिडल क्लास के लिए मुश्किल बताया, वहीं एक यूज़र ने कहा, "ये बच्चों को पढ़ा रहे हैं...या मंगल पर भेज रहे हैं?"