महिला ने यूपी में इंस्पेक्टर पति को कमरे में महिला इंस्पेक्टर के साथ पकड़ा, भाई से पिटवाया
आगरा (यूपी) में एक महिला ने अपने इंस्पेक्टर पति को एक महिला इंस्पेक्टर के साथ एक कमरे में पकड़ने के बाद हंगामा किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति पर शक होने पर महिला और उसके भाई खोजबीन करते हुए महिला इंस्पेक्टर के घर पहुंचे थे। वीडियो में महिला का भाई अपने बहनोई को पीटता दिखा।