महिला ने यूपी में नए बॉयफ्रेंड संग मिलकर की पूर्व लिव-इन पार्टनर की हत्या, मारी बीयर बॉटल
आगरा (यूपी) में कविता नामक 38-वर्षीय महिला ने अपने पूर्व-बॉयफ्रेंड के सिर पर बेसबॉल बैट व बीयर की बोतल से वार कर उसकी हत्या कर दी है। कविता अपने पति को छोड़कर 9 साल शख्स के साथ लिव-इन में थी। उसने नए बॉयफ्रेंड व उसके दोस्तों संग मिलकर शख्स की हत्या की और शव को नहर के पास फेंक दिया।